मुंबई की एक लोकल ट्रेन में शनिवार को एक लोकल ट्रेन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे एक मिनी गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पाँच लोग घायल हो गए।
रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट दोपहर में एक बजे उस समय हुआ, जब मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से अंबरनाथ के लिए रवाना हुई गाड़ी सायन रेलवे स्टेशन पहुँची।
दुर्घटना में पाँच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हो गया, लेकिन रेलवे पुलिस के अनुसार थोड़ी देर में ही गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो गया।
|