उत्तरप्रदेश विधानसभा के मुरादनगर निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय विधायक तथा पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी ने आज अपनी विधानसभा सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया।
त्यागी ने विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर से उनके विधान भवन स्थित कार्यालय में भेंट कर उन्हें अपना त्याग-पत्र सौंपा, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया।
त्यागी ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद विधान भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उन्हें बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों में पूर्ण आस्था है और वे बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता प्राप्त करने के इच्छुक हैं।
मौके पर मौजूद बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने त्यागी को बसपा में शामिल किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे।
|