मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रकाश करात का पुतला फूँका
WDWD
मार्क्सवादी कैडर द्वारा केरल, कन्नूर, नंदीग्राम में राष्ट्रभक्त हिन्दुत्व प्रेमियों, किसानों और मजदूरों की हत्याओं व उन पर लगातार हो रहे हमलों से क्षुब्ध भाजयुमके कार्यकताओं ने शुक्रवार को राजधानी में जुलूस निकालकर माकपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात का पुतला फूँककर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में माकपा महासचिव के आगमन का विरोध किया।

माकपा महासचिव प्रकाश करात के लखनऊ आगमन की सूचना मिलते ही आज युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष अभिजात मिश्रा के नेतृत्व में जूलूस की शक्ल में विधानसभा की तरफ बढ़ते हुए युवा मोर्चा के कार्यकताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी झड़प हुई बाद में युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने माकपा महासचिव प्रकाश करात का पुतला फूँककर अपना विरोध कराया।

मोर्चा अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि केरल इत्यादि जगहों पर मार्क्सवादियों द्वारा राजनीतिक हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिस पर वहाँ का पुलिस प्रशासन मौन साधे है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता मार्क्सवादियों के इस दुस्कृत्य का हर स्तर पर विरोध करेगें।
और भी
कांग्रेस विधायक सपा में शामिल
पारेख प्रतिभूति घोटाले में दोषी
ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
विमान नदी में गिरा
कांग्रेस का समर्थन करेगी सपा-मुलायम
अकाली-भाजपा व कांग्रेस में क्रिकेट की जंग