उत्तरप्रदेश में नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले के पन्नूगंज क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कल देर रात मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि पन्नूगंज इलाके में मऊ संग्रहालय से करीब 400 मीटर पश्चिम बहद ग्राम मउकला के पास हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली जोखन चेरो निवासी समरी उर्फ बबीता को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इसके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए। उसके पास से एक पिस्टल तथा पाँच कारतूस मिले हैं।
उन्होंने बताया बबीता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस फरार नक्सलियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
|