मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस का समर्थन करेगी सपा-मुलायम
कांग्रेस को नापसंद करने के बावजूद सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव ने कहा है कि े सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

यादव ने साप्ताहिक पत्रिका आउटलुक के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि राजग को समर्थन देने का सवाल ही नहीं है। ऐसी स्थिति में क्या विकल्प है। यह हमारी विवशता है कि भाजपा के बदले कांग्रेस की नीतियों वाले गठबंधन को समर्थन दिया जाए, क्योंकि हम नहीं चाहेंगे कि सांप्रदायिक ताकतें सत्ता में आएँ।

तीसरे मोर्चे के बारे में उन्होंने कहा कि संप्रग और राजग दोनों ठीक नहीं हैं। हम तीसरे मोर्चे के गठन का प्रयास कर रहे हैं, ताकि हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सके।
और भी
अकाली-भाजपा, कांग्रेस में क्रिकेट की जंग
चंद्रबाबू सहित 26 विधायक निलंबित
कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़, 22 गिरफ्तार
उप्र के विधायक खरीद सकेंगे लैपटाप
नंबर दो कहे जाने से शाहरुख खुश
उप्र में परिवार के पाँच लोगों की हत्या