सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ विरोधों के लिए सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों आमिर खान के साथ उलझे हुए हैं।
हाल ही में उनके बारे में बॉलीवुड के अदाकार आमिर खान द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किंग खान ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत का नंबर दो कहे जाने पर वे बेहद खुश हैं।
'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान ने हाल की रिपोर्टों में कहा था कि वे बॉलीवुड के नंबर एक हैं और शाहरुख खान नंबर दो पर हैं। इसके जवाब में किंग खान ने कहा आमिर मेरे प्रिय मित्र हैं और यदि उन्होंने कहा है कि मैं नंबर दो हूँ तो यह मेरे लिए प्रशंसा की बात है।
इंडियन प्रीमियर लीग के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह हम दोनों के लिए प्रशंसा का विषय है और वे निश्चित तौर पर नंबर एक हैं। शाहरुख ने कहा हम दोनों के बीच में एक समानता है कि हम दोनों खान हैं।
|