मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उप्र में परिवार के पाँच लोगों की हत्या
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जमीनी विवाद के चलते बुधवार देर रात एक दलित परिवार के पाँच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में दो महिलाएँ शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.आर.एस. आदित्य ने बताया कि लगभग छह हमलावर इकदिल क्षेत्र के अमीनाबाद गाँव में विश्राम सिंह के घर में घुस गए जहाँ उन्होंने गोली मारकर पाँच सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों में विश्राम सिंह (50), पत्नी रजनी (45), पुत्र अर्जुन सिंह (35) बहू सोनी (30) तथा अर्जुन सिंह का साला टिंकू (18) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस भूमि को लेकर विश्राम सिंह तथा उसके पडोसी होम सिंह, रघुनाथ सिंह, महेन्द्र सिंह एवं सोनवीर लोखरिया के बीच विवाद चल रहा था जिसमें 15 दिन पहले न्यायालय से विश्राम सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया गया था।

कानपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एस. एन. सिंह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और हमलावरों को बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लिया जएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रु. की सहायता तथा बीस हजार रुपया अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
और भी
विदेश जाना चाहते हैं संजू बाबा
दीपिका ने रणबीर से मोहब्बत स्वीकारी
देश का पहला हेल्थ मॉल चंडीगढ़ में
लड्डू लीला से तेज हो जाती है होली
रसोई गैस का सिलेंडर होगा पारदर्शी
हजारों बच्चों की तस्करी हो रही है बंगाल से