बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने विदेश जाने की अनुमति देने के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है।
दत्त को मुम्बई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में लिप्तता के आरोप में छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है और फिलहाल वे जमानत पर हैं। उन्हें उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बगैर देश छोड़कर बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
दत्त ने अपनी सजा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है। उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के लिए मलेशिया जाने के वास्ते न्यायालय से अनुमति माँगी है।
|