मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दीपिका ने रणबीर से मोहब्बत स्वीकारी
बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ कपड़ों की तरह अपने ब्यॉयफ्रेंड बदलती हैं। ‍बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकापादुकोण की सुपुत्री और बहुत कम समय में सुर्खियों में छा गई दीपिका पादुकोण का मामला भी कुछ इसी तरह का है।

दीपिका पर पहले क्रिकेट स्टार महेन्द्रसिंह धोनी की 'धुन' सवार हुई तो कुछ दिन
Deepika
IFMIFM
बाद वह युवराजसिंह के दिल की रानी बनीं। दोनों की दोस्ती किसी रिश्ते की शक्ल अख्तियार करती इससे पहले ही दीपिका की जिन्दगी में ऋषि कपूर के होनहार बेटे रणबीर कपूर आ गए। दीपिका ने यह साक्षात्कार देकर सबको चौंका दिया कि 'हाँ वह
रणबीर कपूर से मोहब्बत करती हैं।'

दीपिका का नाम पिछले कई दिनों से रणबीर कपूर से जोड़ा जा रहा था। दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया। मुंबई 'फिल्म फेयर' पुरस्कार के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को 'आय लव यू' कहकर बॉलीवुड में यह तो सनसनी फैला ही दी कि दोनों को 'कुछ-कुछ होता है'।

शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली मॉडल दीपिका पादुकोण ने खुद भी नहीं सोचा था कि चंद ‍महीनों में वे अखबारों के पहले पन्ने पर जगह बना पाएँगी। 'फिल्म फेयर' अवॉर्ड में 'उभरती नायिका' का पुरस्कार पाने वाली दीपिका ने यहाँ से प्रकाशित 'बंबई मिरर' नामक समाचार पत्र में दिए साक्षात्कार में रणबीर के साथ उनकी मोहब्बत का इजहार किया।

IFMIFM
इस खबर को जी न्यूज ने विस्तार से बताते हुए कहा- दीपिका ने स्वीकार किया कि रणबीर और मेरे बीच प्रेम का अंकुर तब फूटे, जब हम दोनों ऑस्ट्रेलिया में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ की शूटिंग कर रहे थे। वहीं पर मुझे पहले प्रेम का अहसास हुआ। प्यार वाकई दुनिया का सबसे प्यारा अहसास है। मैं रणबीर के साथ अपनी मोहब्बत को स्वीकार करती हूँ। आज हम दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता है। मैं रणबीर को लेकर काफी संजीदा हूँ।

दीपिका के मुताबिक किसी इंसान के साथ हँसना, बात करना, घूमना और रेस्टोरेंट में खाना खाने का यह मतलब नहीं है कि मुझे उसके साथ मोहब्बत हो गई है। दोस्ती और मोहब्बत दोनों अलग-अलग चीजें होती हैं। मैं युवराज के बारे में कुछ बात नहीं करना चाहती। मेरी जुबाँ पर एक ही नाम है और वह है रणबीर कपूर।

इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका के इस इजहार-ए-मोहब्बत से सबसे ज्यादा तकलीफ युवराजसिंह को हुई होगी क्योंकि पहले उनका दिल किम शर्मा ने तोड़ा और अब दीपिका ने।

दीपिका जब ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही थीं, तब उनका नाम युवराज के साथ जोड़ा गया था। युवराज का मैच देखने दीपिका स्टेडियम गई थीं और युवराज को दीपिका ने अपने जन्मदिन की पार्टी में भी आमंत्रित किया था। यही नहीं, युवराज और दीपिका को एक रेस्टोरेंट में साथ खाना खाते भी देखा गया तो कयास लगाए जाने लगे कि वे पूर्व ‍क्रिकेटर योगराज और शबनमसिंह की बहू बनने जा रहीं हैं।

बहरहाल, दीपिका को बहू न बना पाने से दु:खी युवराज की माँ शबनमसिंअपने बेटे के घायल दिल पर मरहम लगाने का काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा बहुत नादान है। लोगों को पहचानने में वह कच्चा है। दीपिका एक अच्छी लड़की है और उसे मेरे बेटे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।

दीपिका के ताजा साक्षात्कार और बातों से यही लगता है कि 'साँवरिया' रणबीर उनके दिल के दरवाजे पर दस्तक देकर भीतर प्रवेश कर चुका है। बताते हैं कि ऋषि कपूर और प्रकाश पादुकोण का परिवार भी आपस में मिलने-जुलने लगे हैं जबकि दीपिका-रणबीर को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले पार्टियों में देखा जाता है।

रणबीर की तरफ से अभी तक कोई खुलासा न होने का साफ मतलब है कि दीपिका ने उनकी सहमति के बाद ही मोहब्बत होने की बात स्वीकार की है। लगता है पादुकोण की सु‍पुत्री ने अपने सपनों के शहजादे के रूप में रणबीर को स्वीकार कर लिया है। यह मासूम जोड़ी 'पेप्सी' के एक विज्ञापन में साथ आ रही है। ये दोनों यशराज बैनर की ‍एक फिल्म में भी एक साथ काम कर रहे हैं।

फिल्मी सितारों के राज यूँ भी जगजाहिर नहीं होते, लेकिन अभी तक की खबर तो यही है कि दीपिका रणबीर कपूर की हो चुकीं हैं। आने वाले समय में दीपिका के साथ कोई और नाम जुड़ता है तो यह चौंकाने वाली बात होगी। वैसे यह बताना प्रासंगिक है कि फिल्मों में आने के पूर्व दीपिका के ब्वॉयफ्रैंड निहार पंड्या थे, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती टूट गई और दोनों अलग-अलग राहों पर चल पड़े थे।
और भी
देश का पहला हेल्थ मॉल चंडीगढ़ में
लड्डू लीला से तेज हो जाती है होली
रसोई गैस का सिलेंडर होगा पारदर्शी
हजारों बच्चों की तस्करी हो रही है बंगाल से
ड्रग के सेवन से हुई स्कारलेट की मौत
विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान मरे