मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देश का पहला हेल्थ मॉल चंडीगढ़ में
मॉल का चलन तेजी से ब़ढ़ता जा रहा है। पहले ब्यूटी मॉल का गौरव इस शहर को मिला है और पहला हेल्थ मॉल भी इसी शहर में है। मंगलवार को मोहाली में इसका कार्य शुरू किया गया।

एक ही छत के नीचे तमाम स्वास्थ्य सुविधाएँ यहाँ मिलेंगी। 190 बिस्तरों वाला अस्पताल भी इस मॉल में मिलेगा। इस अस्पताल के सीईओ श्री गुरतेज सिंह का कहना है कि नए मॉल में स्पेशियलिटी और क्लिनिकल सुविधाएँ मौजूद होंगी। इसके अलावा देश और विदेश के विशेषज्ञ व सर्जन भी यहाँ मौजूद होंगे।

यहाँ पर सात विशेषताएँ समाहित की जाएँगी। इनमें एडवांस यूरोलॉजी सेंटर, एडवांस रेडियेशन थेरेपी सेंटर और उच्च स्तरीय नेफ्रॉलॉजी सेंटर शामिल होंगे। यह मॉल 1,30,000 वर्ग फुट में फैला होगा। जल्द ही शहर में कुछ और हेल्थ मॉल खोले जाने की अस्पताल की योजना है।

अभी तक इसमें 40 करोड़ रु. का निवेश किया जा चुका है और करीब 100 करोड़ रु. तक का निवेश होना है।
और भी
लड्डू लीला से तेज हो जाती है होली
रसोई गैस का सिलेंडर होगा पारदर्शी
हजारों बच्चों की तस्करी हो रही है बंगाल से
ड्रग के सेवन से हुई स्कारलेट की मौत
विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान मरे
फरार वेश्याओं में ज्यादातर को एड्‍स