मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपी में 20 करोड़ की मूर्तियाँ बरामद
बाराबंकी जनपद के अंतर्गत पुलिस ने चुराई गई लगभग 24 किलो 300 ग्राम वजन की अष्टधातु की 4 मूर्तियाँ पिछले दिनों बरामद करने सफलता प्राप्त की है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मूर्तियों का मूल्य 20 करोड़ रुपए बताया गया है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाले पुलिस बल को 2500 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के अनुसार गत दिवस एक मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को थाना हैदरगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद इन बदमाशों की निशांदेही पर उक्त बरामदगी की गई है।

पुलिस पर आरोप : राजधानी के दुगावाँ इलाके के गोल्डेन पैलेस सर्राफ के धीरज सोनी ने आलमबाग पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके भाई नीरज सोनी को आलमबाग की पुलिस 7 मार्च को पूछताछ के बहाने ले गई।

उल्लेखनीय है कि नीरज सोनी पुत्र रमेश चन्द्र सोनी निवासी 149/308 हरीनगर दुगावाँ के भाई धीरज ने जब थाने से अपने भाई के बारे में पूछताछ की तो पुलिस ने कहा कि थोड़ी देर में छोड़ देगें। अगले दिन 8 मार्च को 12 बजे थाने के एक सिपाही ने मोबाइल फोन से 75 हजार रुपए की माँग की, किन्तु जब पैसा नहीं मिला तो नीरज को गैंगस्टर एक्ट और चोरी के इल्जाम में जेल भेज दिया गया।

धीरज का दावा है कि इस प्रकरण में पूरे आलमबाग थाने की मिलीभगत है। इस संवाददाता ने जब पुलिसकर्मी से मोबाइल पर बात करनी चाही तो उधर से कोई बात करने को तैयार न हुआ।
और भी
गृहयुद्ध छिड़ सकता है-मुलायम
गाँवों में ज्ञान से जान की रखवाली
इस साल मिलेगा मुंबई को वरदान
लॉरी-टैंकर की टक्कर में 5 मृत
ट्रेक्टर कुएँ में गिरा, 12 मरे
स्कारलेट की सीबीआई जाँच नहीं