मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गृहयुद्ध छिड़ सकता है-मुलायम
विवादित सीडी को लेकर विधानसभा में हंगामा
इलेक्ट्रॉनिक समाचार चैनल आईबीएन-7 में सोमवार को प्रसारित सीडी से संबंधित समाचार को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। अनेक सदस्यों ने इस विवादित सीडी की सीबीआई से जाँच कराने की माँग की।

प्रमुख विपक्षी दल सपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव ने धार्मिक एवं जातीय भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली भगवान राम और कृष्ण पर अनुचित टिप्पणी वाली विवादित सीडी प्रकरण विधानसभा में उठाकर कहा कि इस सीडी से आम जन की भावनाओं को ठेस पहुँची है और इससे गृहयुद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने इस प्रकरण की सदन में चर्चा कराए जाने की माँग की है।

भाजपा के लालजी टंडन ने कहा कि उन्होंने पहले ही पेरियार का मुद्दा उठाया था और कहा था कि जिस दल के प्रेरणास्रोत पेरियार होगें तो प्रदेश गृहयुद्ध की तरफ ही जाएगा। उन्होंने कहा कि पेरियार ने न दलितों का उद्धार किया, न वह देशभक्त था। वह तो नास्तिक था।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को चैनल ने 'बदले का जहर' शीर्षक से प्रसारित एक समाचार में जनपद बस्ती के हरैया कस्बे में एक विवादित सीडी से संबंधित समाचार का प्रसारण किया था, जिसमें दिखाया गया है कि दलितों को अग्नि में झोंकने का काम सवर्णों ने किया तथा राम दलित विरोधी थे आदि-आदि।
और भी
गाँवों में ज्ञान से जान की रखवाली
इस साल मिलेगा मुंबई को वरदान
लॉरी-टैंकर की टक्कर में 5 मृत
ट्रेक्टर कुएँ में गिरा, 12 मरे
स्कारलेट की सीबीआई जाँच नहीं
जयपुर में चार नए फ्लाई ओवर बनेंगे