महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिन्डोरी तालुक के सोनजाब गाँव में मंगलवार को एक ट्रेक्टर ट्राली के कुएँ में गिर जाने से उस पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली पर 14 खेतिहर मजदूर सवार थे। शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर ट्रेक्टर ट्राली कुएँ में गिर गई जिससे उस पर सवार महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए।
सभी मजदूर सुरगना तालुक के सिंगालचोंड गाँव के रहने वाले थे। ये सभी अंगूर के फार्म से काम करके घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर कुएँ में गिर गया। घायलों को सुरगना गाँव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जाँच जारी है।
|