मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की सीबीआई जाँच नहीं
गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने ब्रिटिश की किशोरी स्कारलेट कीलिंग की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु की सीबीआई जाँच की संभावना से इनकार किया है।

कामत ने उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले को अगले दो दिनों में सुलझा लेगी। उन्होंने कहा मुझे भरोसा है कि इस मामले को अगले दो दिनों में पूरी तरह से हल कर लिया जाएगा। मुझे मामले की जाँच कर रहे अधिकारियों पर पूरा भरोसा है और सीबीआई जाँच की कोई जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि गोवा के लोकप्रिय अंजुना तट पर 18 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में पंद्रह वर्षीय स्कारलेट मृत पाई गई थी। कीलिंग की माँ फियोना मैककेओन ने गोवा पुलिस पर संदेह व्यक्त करते हुए इस घटना की सीबीआई जांच की माँग की थी।
और भी
जयपुर में चार नए फ्लाई ओवर बनेंगे
मुंबई में दो आतंकवादी ढेर
संजय-मान्यता को कोर्ट का नोटिस
पचास हजार में छूटे बराती
टाइम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में
संगम में डुबकी लगाना गैर इस्लामी