मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जयपुर में चार नए फ्लाई ओवर बनेंगे
राजस्थान के स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को विधानसभा में जयपुर शहर में चार नए फ्लाई ओवर बनाए जाने की घोषणा की।

ये फ्लाई ओवर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा (गुर्जर की थडी), न्यू सांगानेर रोड, मालपुरा चौराहा, सांगानेर तथा स्टेडियम चौराहा (सांगानेर) में बनाए जाएँगे जिन पर डेढ सौ करोड़ रुपए की लागत आएगी।

गोयल नगर आयोजना एवं प्रादेशिक विकास की वर्ष 2008-09 की अनुदान माँगों पर हुई बहस का उत्तर दे रहे थे। नगरीय विकास मंत्री के उत्तर के बाद सदन ने विभाग की चौदह अरब 95 करोड़ 95 लाख 84 हजार रुपए की अनुदान माँगें ध्वनि मत से पारित कर दी।

स्वायत्त शासन राज्यमंत्री ने बताया कि चारों फ्लाई ओवरों का व्यवहार्यता अध्ययन कराया जा रहा है। इसके अलावा सीतापुरा गोनेर रोड, डांताली गोनेर रोड, खिरणी फाटक, झोटवाडा एवं दादी का फाटक बेनार रोड पर चार रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भी यह अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने जगतपुरा आरओबी सागासेतु एवं मालवीयनगर अंडर पास को शीघ्र ही आम जनता के लिए खोलने के लिए खासाकोठी फ्लाई ओवर अगले वित्त वर्ष में पूरा करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि रिंग रोड निर्माण के पास के क्षेत्र में चारों दिशाओं में चार ट्रक टर्मिनल बनाए जाएँगे। इनमें से इस वर्ष दो टर्मिनल टोंक रोड एवं आगरा रोड पर बनाए जाएँगे। गोयल ने चौमेला, बकानी, असनावर, मनोहरथान, भवानीमंडी एवं देवगढ़ में घरौंदा योजना के तहत 50-50 आवासों के निर्माण, इंदिरा गाँधी नगर (जयपुर) के साथ ही कोटा जोधपुर एवं भिवाडी में शहरी निर्धन वर्ग के लिए एक हजार से अधिक बहुमंजिले फ्लैटों का निर्माण कराने की घोषणा की।

मध्यवर्गीय परिवारों के लिए आठ से दस लाख रुपए लागत के 650 वर्ग फुट के दो शयन कक्ष वाले बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण इंदिरागाँधी नगर (जयपुर), प्रताप नगर (जयपुर), जोधपुर एवं भिवाडी में कराने का भी एलान किया।
और भी
मुंबई में दो आतंकवादी ढेर
संजय-मान्यता को कोर्ट का नोटिस
पचास हजार में छूटे बराती
टाइम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में
संगम में डुबकी लगाना गैर इस्लामी
जब रजनीकांत को 10 रुपए भीख में मिले!