मुंबई में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी आतंकवादियों को मार गिराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर के काशीमारा इलाके में हुई मुठभेड़ में एटीएस ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों के पास से कुछ विस्फोटक, हथियार और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है।
इन दोनों आतंकवादियों के पास से एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिस पर मोहम्मद अली का नाम लिखा हुआ है। बताया जाता है कि इन आतंकवादियों के संबंध आतंकवादी संगठन हूजी हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में गिरफ्तार हूजी आतंकवादी फहीम से गत दिनों पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि हूजी आतंकवादी मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।
|