फिल्म अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता से शादी करने का दावा पेश करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यहाँ की एक स्थानीय अदालत ने दत्त और मान्यता के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
मेराज उर रहमान नाम के व्यक्ति ने दत्त और मान्यता की शादी की वैधता को इस आधार पर चुनौती दी कि उसने अभी तक मान्यता को तलाक नहीं दिया है। इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को होगी।
रहमान ने अदालत को बताया कि मान्यता ने उससे बिना तलाक लिए संजय से शादी कर अपराध किया है।
|