मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पचास हजार में छूटे बराती
वधू पक्ष ने बंधक बनाया
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ककरोली कस्बे में कल कुछ विवाद के कारण वधू पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया और पचास हजार रुपए देकर ही बंधक बारातियों को छुड़ाया जा सका।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार ककरोली कस्बे के गाँव चौरावाला में हो रहे एक विवाह कार्यक्रम में वर व वधू पक्ष में कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर वधू पक्ष ने सभी बारातियों को 12 घंटे तक बंधक बना कर रखा। मामला पंचायत तक पहुँचा जहाँ तय किया गया कि वर पक्ष वधू पक्ष को पचास हजार रुपए अदा करेगा।

इससे पहले भी मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और सहारनपुर में वधू पक्ष द्वारा बारात को बंदी बनाए जाने की घटनाएँ हो चुकी हैं। शराब पीने, दहेज के लेन देन, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर बारातियों को बंधक बना लेने की कई घटनाओं को देखते हुए अब लोग बारात में जाने से कतराने लगे हैं।
और भी
टाइम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में
संगम में डुबकी लगाना गैर इस्लामी
जब रजनीकांत 10 रुपए भीख में मिले!
पंजाब में सड़क दुर्घटना, 15 मरे
मिथिलेश के जज्बे को सलाम!
देश सेवा में समर्पित पद्मनाभन परिवार