मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संगम में डुबकी लगाना गैर इस्लामी
उपराष्‍ट्रपति की पत्नी सलमा की आलोचना
इलाहाबाद में कुछ दिन पहले संगम में कथित रूप से स्नान करने पर एक स्थानीय मुस्लिम संगठन ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी की आलोचना की है। संगठन ने उनकी इस कार्रवाई को गैर इस्लामी करार दिया है।

उपराष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी अपने निजी दौरे पर यहाँ शनिवार को आई थीं। शनिवार को यहाँ आने के कुछ ही देर बाद उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में कथित रूप से डुबकी लगाई।

उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने इस संबंध में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और भी
जब रजनीकांत 10 रुपए भीख में मिले!
पंजाब में सड़क दुर्घटना, 15 मरे
मिथिलेश के जज्बे को सलाम!
देश सेवा में समर्पित पद्मनाभन परिवार
हम छात्र बड़ी टीचर के
हजारों 'बब्बू' की बड़ी टीचर