मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जब रजनीकांत को 10 रुपए भीख में मिले!
सिनेमाई पर्दे पर अपने अभिनय के जरिये विभिन्न पात्रों को जीवंत कर करोड़ों रुपए कमाने वाले तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत को असल जिंदगी में 10 रुपए का वह नोट हमेशा याद रहेगा, जो उन्हें हाल ही में महिला ने भिखारी समझकर भीख में दिया था।

दरअसल सुपर स्टार एक गरीब बूढ़े के रूप में हाल में बेंगलुरू के मंदिर गए थे, जहाँ एक महिला ने उन्हें भिखारी समझकर 10 रुपए का नोट दे दिया।

हाल में प्रकाशित गायत्री श्रीकांत द्वारा लिखी गई तमिल अभिनेता की जीवनी 'द नेम इज रजनीकांत' में इस घटना का जिक्र किया गया है।

उनकी ब्लाकबस्टर फिल्म 'शिवाजी द बॉस' के आने के बाद उन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में जमकर कमाई की। रजनीकांत को अचानक मंदिर जाने की सूझी जिससे उनके दोस्त चकित रह गए।

किताब में कहा गया है कि रजनीकांत को बताया गया कि उनकी लोकप्रियता के कारण उनके मंदिर जाने से भगदड़ मच सकती है, लेकिन रजनीकांत अपने इस विचार पर जमे रहे। उन्होंने फैसला किया कि वह भेष बदलकर मंदिर जाएँगे।

खबरों के अनुसार एशिया में जैकी चैन के बाद सबसे अधिक मेहनताना लेने वाले तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत कुछ ही मिनट में एक्शन में आ गए और उन्होंने एक पुरानी कमीज और सादी लुंगी पहनी साथ ही सिर पर भूरे रंग का शॉल डाल लिया।

जब रजनीकांत के दोस्तों ने जानना चाहा कि करोड़ों रुपए कमाने वाला कलाकार भिखारी तरह बाहर क्यों जाना चाहता है तो रजनीकांत ने कहा मुझे अपनी स्वतंत्रता पसंद है और कोई भी मुझे सोने के पिंजरे में बंद नहीं कर सकता।
और भी
पंजाब में सड़क दुर्घटना, 15 मरे
मिथिलेश के जज्बे को सलाम!
देश सेवा में समर्पित पद्मनाभन परिवार
हम छात्र बड़ी टीचर के
हजारों 'बब्बू' की बड़ी टीचर
गुरु की सीख खत्म नहीं होती