मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पंजाब में सड़क दुर्घटना, 15 मरे
गुरुदासपुर जिले में मंगलवार को एक निजी बस के पेड़ से टकरा जाने से पाँच महिलाओं सहित 15 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गुरुदासपुर से बटाला जा रही बस धारीवाल के नजदीक बिधीपुर गाँव के करीब पेड़ से जा टकराई।

पुलिस ने कहा कि पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। दुर्घटना में एक तीन वर्ष की बच्ची बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना शाम को पाँच बजे के करीब हुई। बस निजी परिवहन निगम की थी। कम से कम पाँच महिलाओं सहित नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों को तुरंत गुरदासपुर के सिविल अस्पताल और नौशेरा माझासिंह ग्राम्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घायलों में आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई गई है।
और भी
मिथिलेश के जज्बे को सलाम!
देश सेवा में समर्पित पद्मनाभन परिवार
हम छात्र बड़ी टीचर के
हजारों 'बब्बू' की बड़ी टीचर
गुरु की सीख खत्म नहीं होती
अब नहीं लगेगी बड़ी टीचर की क्लास