मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत की रिहाई के लिए प्रस्ताव पारित
पाकिस्तान में वर्ष 1990 के लाहौर और मुल्तान बम विस्फोटों में कथित संलिप्तता के लिए मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक सरबजीतसिंह की रिहाई के लिए पंजाब विधानसभा में सोमवार को प्रस्ताव पारित किया गया।

शिरोमणि अकाली दल के विरसासिंह बल्टोहा ने सदन में सरबजीत की सजा माफी याचिका को पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ द्वारा खारिज किए जाने का मामला उठाया और इस पर मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह से सरबजीत की रिहाई के लिए केंद्र सरकार के समक्ष यह मसला उठाने का आग्रह किया।

बादल ने सदन में कहा कि यह काफी अहम मामला है। ऐसे में सदन को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से आग्रह करना चाहिए कि वह सरबजीत की रिहाई के लिए पाकिस्तान के समक्ष यह मामला उठाए।

इस पर विपक्ष की नेता रजिंदर कौर भट्टल ने इस मुद्दे पर सदन में अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। बाद में बल्टोहा द्वारा लाए गए इस संबंध में प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
और भी
'महात्मा गाँधी नहीं राष्‍ट्रपिता'
पश्चिम बंगाल फिर आया बर्ड फ्लू
मेघालय में एमपीए को न्योता
शराब पीकर हाथियों ने उत्पात मचाया
चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
एमपीए के 30 विधायकों की परेड