मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पश्चिम बंगाल फिर आया बर्ड फ्लू
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बर्ड फ्लू के एक बार फिर सिर उठाने से जिले में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का अभियान सोमवार को दोबारा शुरू कर दिया गया।

राज्य के पशु संसाधन विकास मंत्री एनीसुर रहमान ने सोमवार को राज्य सचिवालय में बताया कि अगले दो दिनों के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नय मुकुंदपुर और बोदरा गाँवों में कुल 50 हजार मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 60 टीमें जुटी हैं।

रहमान ने कहा कि इलाके से एकत्र किए गए नमूनों को भोपाल की प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा गया था जिनमें एच-5 एन-1 वायरस के मिलने की पुष्टि हुई है। पिछले दस दिनों के दौरान इस क्षेत्र में लगभग एक हजार मुर्गे-मुर्गियों की मौत हुई है।
और भी
मेघालय में एमपीए को न्योता
शराब पीकर हाथियों ने उत्पात मचाया
चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
एमपीए के 30 विधायकों की परेड
मेघालय में कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले
सलमान बने 'सहारा' का सहारा