मेघालय के राज्यपाल एसएस सिद्धू ने राकांपा नीत मेघालय प्रगतिशील गठबंधन (एमपीए) को सरकार बनाने के लिए सोमवार को आमंत्रित किया।
राकांपा नेता पीए संगमा ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के बाद कहा कि राज्यपाल ने एमपीए को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
इससे पहले एमपीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदार डॉ. डोनकुपर राय के नेतृत्व में 30 विधायकों ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को गठबंधन के सभी 31 विधायकों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र भी सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्ममंत्री ईके मावलोंग अनुपस्थित थे।
एमपीए में राकांपा के 14, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 11, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दो, भाजपा और खुन हुन्नयूट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट के एक-एक तथा दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
|