मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को यहाँ यह जानकारी दी।

उक्त प्रवक्ता के मुताबिक बारामुला जिले के वारपोरा गाँव में 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने कल रात जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी गुट के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मंजूर अहमद डार उर्फ जाना अशफाक अहमद वार उर्फ ईशकान और अब्दुल रशीद वार के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से दो हथगोले भी बरामद हुए हैं।

एक अन्य कार्रवाई में 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बंदीपुरा जिला से रियाज अहमद मीर को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक हथगोला और एके राइफल्स की 14 गोलियाँ भी बरमद हुई है।
और भी
एमपीए के 30 विधायकों की परेड
मेघालय में कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले
सलमान बने 'सहारा' का सहारा
असम में चार हिन्दीभाषियों की हत्या
ब्रिटिश किशोरी की हत्या में एक गिरफ्तार
एनपीएफ ने दावा पेश किया