मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
त्रिपुरा में माणिक सरकार की ताजपोशी
त्रिपुरा में माणिक सरकार की अगुवाई में वाममोर्चा सरकार ने सोमवार को शपथ ली। राज्य में वाममोर्चा की यह छठी सरकार है।

दोपहर बाद यहाँ राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल डीएन सहाय ने कुल 12 सदस्यों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सरकार ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को विभाग आवंटित किए। माकपा के नेतृत्व वाले वाममोर्चा मंत्रिमंडल में एक महिला सहित तीन नए चेहरों को जगह दी गई है। माकपा के मोहम्मद शाहिद चौधरी और जयगोविंद देवराय तथा रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी की विजया नाथ को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

इनके अलावा माकपा के बादल चौधरी, अनिल सरकार, अघोर देववर्मा, तपन चक्रवर्ती, माणिक डे, जितेन्द्र चौधरी और खगेन्द्र जमातिया तथा भाकपा के मणिन्द्र रियांग को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
और भी
सलमान बने 'सहारा' का सहारा
असम में चार हिन्दीभाषियों की हत्या
ब्रिटिश किशोरी की हत्या में एक गिरफ्तार
एनपीएफ ने दावा पेश किया
दिल्ली में लजीज पाकिस्तानी व्यंजन
इरोम शर्मिला दोबारा गिरफ्तार