असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेनकाखाट इलाके में प्रतिबंधित उल्फा उग्रवादियों ने रविवार को चार हिन्दीभाषियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
आधिकारिक सूत्रों ने यहाँ बताया कि उग्रवादियों का एक दल छबुआ और तेनकाखाट के बीच उदलकुड़ी चाय क्षेत्र में करीब साढे़ 10 बजे आया और वहाँ काम कर रहे चार मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। एक अन्य घटना में डिब्रूगढ़ के थोक बाजार इलाके में उल्फा द्वारा किए गए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
|