मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एनपीएफ ने दावा पेश किया
नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) नीत डेमोक्रेटिक एलांयस ऑफ नगालैंड (डीएएन) ने रविवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में डीएएन ने राजभवन में राज्यपाल के शंकर नारायणन से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। रियो ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 34 विधायकों का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया है।

राज्य विधानसभा के चुनावों में एनपीएफ को 26 सीटें मिली है और उसकी भाजपा राकांपा को दो-दो सीटें मिली हैं। रियो ने चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त होने का भी दावा किया है।

एनपीएफ की कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 23 सीटें मिली है। अभी एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की गई है। गत तीन जनवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने से पहले राज्य में डीएएन की सरकार थी। नगालैंड में गत पाँच मार्च को विधानसभा चुनाव हुआ था।

दलीय स्थिति
कुल सीटें : 60
परिणाम घोषित : 59
नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) : 26
कांग्रेस : 23
भाजपा : 02
राकांपा : 02
निर्दलीय : 06
और भी
दिल्ली में लजीज पाकिस्तानी व्यंजन
इरोम शर्मिला दोबारा गिरफ्तार
भारतीय महिलाएँ किसी से कम नहीं
एशियाई शेर म.प्र. की शोभा नहीं बन सके
महिलाओं की बेहतरी मेरी प्राथमिकता-मायावती
बसपा सरकार का नया कारनामा