मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपी में सड़क दुर्घटना में नौ मरे
शहर के सजेती इलाके में शनिवार को सुबह एक जीप के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

सजेती के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब पाँच बजे इलाहाबाद से एक जीप कालपी की तरफ आ रही थी जिसमें तेरह लोग सवार थे तभी ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और जीप सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि जीप में सवार तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
और भी
महिला दिवस पर अनोखी हवाई उड़ान!
पुलिस ने पूछे राज ठाकरे से और सवाल
असम में दो विस्फोट, 20 घायल
बाल ठाकरे मेरे भगवान-शत्रुघ्न
उद्धव और पवार के भतीजे में ठनी
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट