मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महिला दिवस पर अनोखी हवाई उड़ान!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयर इंडिया का एक विशेष विमान यहाँ से कोलंबो के लिए रवाना हुआ जिसके परिचालक दल में सभी महिलाएँ थीं।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैप्टन एम. दीपा और फ्लाइट अफसर एनआर वेदा बकवती ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए उड़ान भरी।

विमान के चालक दल में एयर होस्टेस सहित सभी महिलाएँ होने के कारण 'महिला दिवस' के अवसर पर इस उड़ान में यात्रा कर रही महिला यात्रियों का स्वागत श्रीलंका में गुलाब की कली देकर किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार उड़ान के चालक दल में दीपा और वेदा बकवती के अलावा विमान परिचारिकाओं में उपासना, नैंसी, श्रेयस, धनप्रीत और माया शामिल थीं।
और भी
पुलिस ने पूछे राज ठाकरे से और सवाल
असम में दो विस्फोट, 20 घायल
बाल ठाकरे मेरे भगवान-शत्रुघ्न
उद्धव और पवार के भतीजे में ठनी
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट
माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में 7 मरे