मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पुलिस ने पूछे राज ठाकरे से और सवाल
कारण बताओ नोटिस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के जवाब से नाखुश पुलिस ने उन्हें एक नया पत्र भेजकर कुछ और सवाल पूछे हैं।

सार्वजनिक मंच से राज के उकसाने वाले बयान देने पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने के लिए यह नोटिस जारी किया गया था।

प्रतिबंध की अवधि अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दूसरे स्थापना दिवस के एक दिन बाद सोमवार तक टल गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम राज के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं जिस कारण एक पूरक पत्र उन्हें भेजा गया है। अवधि विस्तार पर कोई फैसला अब अगले कामकाजी दिवस सोमवार को ही संभव है।
और भी
असम में दो विस्फोट, 20 घायल
बाल ठाकरे मेरे भगवान-शत्रुघ्न
उद्धव और पवार के भतीजे में ठनी
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट
माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में 7 मरे
पवित्र गंगा का गौरव वापस लाएँ-कलाम