मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असम में दो विस्फोट, 20 घायल
गुवाहाटी और तिनसुकिया में शनिवार को हुए दो बम विस्फोटों में 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इन विस्फोटों के पीछे प्रतिबंधित उल्फा उग्रवादियों का हाथ होने का संदेह है।

तीसरा बम दरांग जिले के तंगनी बाजार से बरामद किया गया। पहला बम फैंसी बाजार में एक ट्रक के नीचे रखा गया था। यह दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर फटा जिसमें चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक इस विस्फोट का ज्यादा असर नहीं हुआ। एक श्रमिक चाय की गुमटी के मालिक और दो राहगीरों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पहले विस्फोट के आधे घंटे के अंतराल के बाद उल्फा उग्रवादियों द्वारा जीएनबी मार्ग स्थित तिनसुकिया गाँव में किए गए एक अन्य विस्फोट में 16 लोग घायल हो गए। इनमें से छह गंभीर हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद क्षेत्र को सुरक्षा के घेरे में लिया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

गुवाहाटी और तिनसुकिया की घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने धमाके की जोरदार आवाज सुनी और घटनास्थल से धुआँ उठते देखा।

ढाई किलो वजन का तीसरा बम दरांग जिले के धुला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तंगनी बाजार में साइकिल से बरामद की गई। बाद में इसे सीआरपीएफ और सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि उल्फा सात अप्रैल को आने वाले अपने स्थापना दिवस के मद्देनजर विध्वंसक गतिविधियों को तेज कर रहा है।
और भी
बाल ठाकरे मेरे भगवान-शत्रुघ्न
उद्धव और पवार के भतीजे में ठनी
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट
माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में 7 मरे
पवित्र गंगा का गौरव वापस लाएँ-कलाम
लपांग कांग्रेस विधायक दल के नेता बने