मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाल ठाकरे मेरे भगवान-शत्रुघ्न
बाला साहब ठाकरे को उनके सुर में सुर मिलाने वाला मिल गया है। यह और कोई नहीं बॉलीवुड स्टार रहे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जो उन्हें अपना भगवान मानते हैं। उन्हीं के साथ एक और अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी ठाकरे को सही बताया है। ये दोनों ही अभिनेता बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे बिहारी बाबू के बयान ने बिहारी बनाम मराठी विवाद को और हवा दे दी है। शत्रुघ्न ने लिखा है कि जो मंदिर-मस्जिद में नहीं मिला, वह मुझे मुंबई में मिला है। महाराष्ट्र भूमि में जो जादू है वह अच्छे-अच्छे मंदिर-दरगाहों की चौखट में नहीं है।

मैं चालीस साल से मुंबई में रह रहा हूँ और बाला साहब मेरे लिए भगवान की तरह हैं। मुझे जय महाराष्ट्र कहने में कोई शर्म नहीं आती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि महाराष्ट्र और मराठा संस्कृति का सम्मान होना ही चाहिए। शत्रु तो यहाँ तक कह गए कि बिहार के नेताओं ने गलत और भड़काऊ बयान देकर मामले को गलत रूप दे दिया है।
और भी
उद्धव और पवार के भतीजे में ठनी
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट
माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में 7 मरे
पवित्र गंगा का गौरव वापस लाएँ-कलाम
लपांग कांग्रेस विधायक दल के नेता बने
असम में आग, नौ बसें खाक