मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मणिपुर विधानसभा परिसर में विस्फोट
मणिपुर विधानसभा परिसर के भीतर शनिवार को अज्ञात उग्रवादियों ने बम विस्फोट किया, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी भारी सुरक्षा व्यवस्था वाले विधानसभा परिसर के अंदर करीब 11.30 बजे पहुँचे और विस्फोट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोट के बाद ये अज्ञात उग्रवादी इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 की ओर भाग गए।

किसी उग्रवादी गुट ने इस बम हमले की जिम्मेदारी कबूल नहीं की है। मणिपुर विधानसभा इम्फाल शहर के मध्य में स्थित है और इसके चारों तरफ वीआईपी क्वार्टर तथा बाजार है।

सूत्रों ने बताया कि बाहर जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और पुलिस सभी वाहनों की जाँच-पड़ताल कर रही है।
और भी
माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में 7 मरे
पवित्र गंगा का गौरव वापस लाएँ-कलाम
लपांग कांग्रेस विधायक दल के नेता बने
असम में आग, नौ बसें खाक
अभिनेताओं का राज के समर्थन से इनकार
लालच में अविवाहित युवक की नसबंदी