मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लपांग कांग्रेस विधायक दल के नेता बने
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद सबसे बड़े दल के रूप में उभरी कांग्रेस के विधायक दल ने डीडी लपांग को शनिवार को फिर एक बार अपना नेता चुन लिया और ऐसी संभावना बन रही है कि वे गठबंधन सरकार बनाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा आसीन हो सकते हैं।

पार्टी प्रवक्ता मुकुल संगमा ने बताया कि राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री लपांग को कांग्रेस के नवनिर्वाचित 25 विधायकों ने आज एक बैठक में आमसहमति से एक बार फिर अपना नेता चुन लिया।

उन्होंने बताया कि लपांग अब राज्यपाल एसएस सिद्धू से मिलकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे, लेकिन संगमा ने यह नहीं बताया कि गठबंधन किन दलों के साथ तालमेल से बनाया जाएगा।
और भी
असम में आग, नौ बसें खाक
अभिनेताओं का राज के समर्थन से इनकार
लालच में अविवाहित युवक की नसबंदी
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा
राहुल गाँधी की भारत यात्रा शुरू
कार्टून को किसी भाषा की जरूरत नहीं