असम में गुवाहाटी में राज्य परिवहन निगम के बस डिपों में शुक्रवार को आग लगने से नौ लक्जरी बसें जलकर खाक हो गईं।
डिपो में खड़ी एक सुपर बस की छत से शुरू हुई आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिससे नौ बसें जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने इसके पीछे किसी गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया है।
|