मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अभिनेताओं का राज के समर्थन से इनकार
फिल्म अभिनेता सलमान खान और सुनील शेट्टी ने मुंबई के सभी निवासियों से आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की है और उत्तर भारतीयों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा चलाए गए अभियान में अपने समर्थन से आज नकार किया।

सलमान खान द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि उनको और उनके परिवार को उत्तर भारतीय मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा गया है। उन्होंने कहा कि मैंने या मेरे परिवार के किसी भी व्यक्ति ने इस मामले में समर्थन के लिए कोई बयान नहीं दिया है। हम खुद ही यहाँ बाहर से आए हैं इसलिए हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि इस तरह के मामले में समर्थन करें।

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के सदस्य खुद ही अलग-अलग धार्मिक आस्थाओं के मानने वाले हैं। मेरे पिता मध्यप्रदेश के हैं और मेरी माँ जम्मू की हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसी स्थिति में कोई यह भरोसा कर सकता है कि हमारा परिवार ऐसे मामलों का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि सब लोगों को शांति के साथ रहना चाहिए क्योंकि हम सभी भारतीय हैं।

सुनील शेट्टी ने भी एक अलग से बयान में उत्तर भारतीयों के खिलाफ मामले में मनसे के हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करने से इनकार किया है।

मनसे के प्रवक्ता और महासचिव शिरीश पारकर ने मंगलवार को बताया था कि सलमान खान, सोहेल खान और सुनील शेट्टी राज ठाकरे पर लगाए गए प्रतिबंध के भी खिलाफ हैं।
और भी
लालच में अविवाहित युवक की नसबंदी
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा
राहुल गाँधी की भारत यात्रा शुरू
कार्टून को किसी भाषा की जरूरत नहीं
सपा सांसद जयाप्रदा को राहत
त्रिपुरा में फिर लहराया लाल परचम