मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राहुल गाँधी की भारत यात्रा शुरू
कांग्रेस की रणनीति को 'समाज के आखिरी व्यक्ति' तक पहुँचाने के पार्टी के अभियान के तहत युवा सांसद राहुल गाँधी ने आज उड़ीसा के आदिवासी जिले नौपाड़ा से 'भारत खोज यात्रा' (डिस्कवर इंडिया) शुरू की।

पार्टी महासचिव राहुल गाँधी ने बहुचर्चित चार दिवसीय उड़ीसा यात्रा नांगलबोद गाँव में एक जलसंरक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर शुरू की। इस दौरान उन्होंने किसानों महिलाओं और स्वयंसवी समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि 1990 के दशक में इस क्षेत्र में भूख से मौतों की खबरें आई थीं। गाँधी पहली बार यहाँ आए और स्थानीय लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया। एक गैरसरकारी संगठन द्वारा संचालित जलसंरक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित 150 लोगों से कांग्रेस सांसद ने बातचीत की।

युवा नेता ने आदिवासियों किसानों युवकों और अन्य लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने उन्हें कार्यक्रम के लाभ के बारे में बताया और कहा कि क्षेत्र में जीवनस्तर में बदलाव हो रहा है।

राहुल के साथ कोई पार्टी नेता नहीं था। सरपंच ने उन्हें क्षेत्र में स्कूल की आवश्यकता के बारे में बताया। इसके पहले उड़ीसा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने हैलीपैड पर गाँधी की अगवानी की।
और भी
कार्टून को किसी भाषा की जरूरत नहीं
सपा सांसद जयाप्रदा को राहत
त्रिपुरा में फिर लहराया लाल परचम
हर कदम-कदम पर नई जंग
आदिवासियों की रिपोर्ट नहीं दे रहे विभाग
'वे' शायद ही भूल पाएँ भारत यात्रा को