मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
त्रिपुरा में फिर लहराया लाल परचम
वामपंथी दलों ने त्रिपुरा में एक बार फिर लाल परचम लहराया है। साठ सदस्यीय राज्य विधानसभा में माकपा नीत वाम मोर्चा ने शुक्रवार को 49 सीटें जीतकर माणिक सरकार के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

इस गठबंधन में सबसे अधिक माकपा 46, भाकपा एक तथा आरएसपी को दो सीटें मिली हैं। सरकार धानपुर विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस के साहा आलम को 2918 मतों से हराकर विजयी हुए। माकपा नीत वाम मोर्चे ने वर्ष 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया था।

माकपा के वयोवृद्ध नेता एवं वित्तमंत्री बादल चौधरी हरिश्यामुख विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिलीप चौधरी को 7761 मतों के अंतर से हराकर चौथी बार विजयी हुए हैं। माकपा के ही माधवचंद्र साहा ने त्रिपुरा की पूर्व महारानी विभुकुमारी देवी को 1260 मतों से हराकर भारी उलटफेर किया है।

माकपा विधायक और विधानसभाध्यक्ष रामेंद्रचंद्र नाथ ने जुबराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की विभारानी नाथ को 1616 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।

माकपा के गौरी दास ने कांग्रेस के विधायक अशोक कुमार वैद्य को हराकर तेलीनामुरा विधानसभा सीट उनसे छीन ली है। इसी तरह कांग्रेस के दो अन्य दिग्गजों अशोक देववर्मा और ट्रेड यूनियन नेता दीपक कुमार भी माकपा के केशव देववर्मा और शंकर प्रसाद दत्ता से क्रमश: गोलाघाटी और बारजाला निर्वाचन सीटों पर परास्त हो गए।

चुनाव में जीत हासिल करने वाले माकपा के अन्य प्रत्याशियों में बीरगंज सीट से मनोरंजन आचार्य, आम्पीनगर सीट से डेनियल जमातिया, पेंचारथाल से अरुण कुमार डाकमा और राइमा वैली से ललित मोहन त्रिपुरा शामिल हैं।

इंडिजिनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा के प्रत्याशी एवं पूर्व उग्रवादी विजय हरांगखवाल कुलाई सीट से माकपा की सावित्री देववर्मा को 115 मतों से हराकर लगातार चौथी बार जीत हासिल की है।

अगरतला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप राय बर्मन ने माकपा के डॉ. विकास राय को हराकर जीत हासिल की है। कांग्रेस के ही विश्वबंधु सेन ने धरमनगर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक रहे माकपा के अमिताभ दत्ता को शिकस्त दे दी है।

कांग्रेस के सुबल भौमिक ने सोनामुरा सीट से विधानसभा उपाध्यक्ष और माकपा के विधायक सुबल रुद्र को 1260 मतों से हरा दिया है।
और भी
हर कदम-कदम पर नई जंग
आदिवासियों की रिपोर्ट नहीं दे रहे विभाग
'वे' शायद ही भूल पाएँ भारत यात्रा को
रजनीकांत की जीवनी का लोकार्पण
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग पर बिजली ठप
विधवा बहू का यौन शोषण!