मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'वे' शायद ही भूल पाएँ भारत यात्रा को
एक पखवाड़े में दूसरी बार सामान गायब
लीला जियादी अपनी हाल की भारत यात्रा को शायद कभी न भूल पाएँगी। भारत यात्रा में एक पखवाड़े में उनका सामान दो बार गायब हो गया। पहली बार ट्रेन की यात्रा में और दूसरी बार विमान की यात्रा में।

पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय फ्रांसीसी महिला जियादी जयपुर का भ्रमण कर दिल्ली के लिए जैसे ही ट्रेन पर चढ़ीं, उनका हैंडबैग चोरी हो गया। उस हैंडबैग में यात्रा संबंधी दस्तावेज और पैसे थे। जियादी ने दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी और यात्रा संबंधी कागजात हासिल किए।

कोलकाता से फ्रांस जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए वे कोलकाता के लिए रवाना हुईं। जैसे ही विमान कोलकाता पहुँचा तो उन्हें पता चला कि उनका सामान गायब हो चुका है। पुलिस ने बताया कि जियादी ने इस संबंध में पुलिस सहायता माँगी।

पुलिस की मदद से विमान अधिकारियों ने जियादी के लगेज का पता लगाया और उसे महिला को वापस कर दिया। जियादी कल फ्रांस वापस जा रही हैं।
और भी
रजनीकांत की जीवनी का लोकार्पण
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग पर बिजली ठप
विधवा बहू का यौन शोषण!
कश्मीर में बोफोर्स तोप का गोला मिला
चिरुडीह कांड में शिबू सोरेन बरी
गए थे पानी लेने, आग मिल गई!