मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग पर बिजली ठप
उत्तरी विद्युत ग्रिड में खराबी आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह ट्रेनों के परिचालन में बाधा आई।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में बाधा आने के कारण क्षेत्र में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फिरोजाबाद-दादरी और तुगलकाबाद-पलवल लाइनों पर इसका सर्वाधिक बुरा असर पड़ा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन के इंजनों को प्राप्त होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। इससे ट्रेनें जहाँ-तहाँ खड़ी हो गईं।

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रेल यातायात सुचारु रूप से आरंभ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डीजल इंजनों के जरिये ट्रेनों को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
और भी
विधवा बहू का यौन शोषण!
कश्मीर में बोफोर्स तोप का गोला मिला
चिरुडीह कांड में शिबू सोरेन बरी
गए थे पानी लेने, आग मिल गई!
हाजिर हैं हर्बल समोसे
नक्सली हिंसा से भयभीत हैं मासूम