दक्षिण कश्मीर के खांडरू में बोफोर्स तोप का एक गोला बरामद किया गया है। बाद में उसे सेना के हवाले कर दिया गया।
पिछले वर्ष अगस्त में सेना के फील्ड आर्डिनेंस डिपो में भीषण आग लगने के बाद खांडरू के लोगों और आसपास के ग्रामीणों को काफी मात्रा में फटे हुए गोले मिले हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गोला सेना को सौंप दिया गया है।
गत 11 अगस्त को हुए हादसे में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और सेना के अग्निशमनकर्मियों सहित 25 से अधिक लोग मारे गए थे तथा कई अन्य घायल हो गए थे।
अधिकारियों द्वारा इलाके को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद भी पाँच से अधिक लोगों की मौत हो गई थी तथा कुछ घायल हो गए थे।
ज्यादातर लोग उस समय मारे गए, जब उन्होंने घटना में फटे गोलों का कबाड़ इकट्ठा करना शुरू किया। रक्षा अधिकारियों ने घटना के बाद लगभग सौ बम निरोधक दस्तों को साबुत गोलों को उन्हें निष्क्रिय करने के लिए लगाया था।
|