पाकिस्तानी समुद्री तट रक्षकों ने 14 भारतीय मछुआरों का बुधवार को गुजरात के अरब सागर से अपहरण कर लिया।
नेशनल फिश फोरम की गुजरात इकाई के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पाकिस्तान के समुद्री तट रक्षक 14 मछुआरों को भारतीय जल सीमा से उठा ले गए और तीन नावें भी जब्त कर लीं।
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को इस मामले कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
|