आंध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम जिले में सीमेंट से लदी एक वैन के बुधवार देर रात खड्ड में गिर जाने से चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा पाकनपुदी गाँव के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान कर ली गई है। वे बुराजा गाँव के निवासी थे।
घायलों को यहाँ के अरकू सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
|