मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'सरबजीत की रिहाई के लिए लड़ूँगी'
पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की दया याचिका पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की ओर से आज ठुकरा दिए जाने के बाद उसकी बहन दलबीर कौर ने कहा कि वह अपने भाई की रिहाई के लिए मरते दम तक लड़ने को तैयार है।

कौर ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए हैं और उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी से भी संपर्क करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री से बातचीत करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री निवास के अधिकारियों ने मुझे फोन पर आश्वस्त किया है कि वे मनमोहन सिंह को इसकी सूचना देंगे।

उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी के निवास पर कार्यरत अधिकारियों ने भी मुझे इसी तरह के आश्वासन दिए है। गौरतलब है कि सरबजीत अनजाने में खेमकरन सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गया था और उसे 25 अगस्त 1990 में पाकिस्तानी रेंजरों ने हिरासत में ले लिया था।
और भी
श्रीदेवी की याचिका पर जवाब माँगा
पाँच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नगालैंड में 75 फीसदी मतदान
शिरडी में 251 कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ
सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी की
सड़क दुर्घटना में 11 काँवड़िए मरे