कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 137वीं बटालियन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जी-कम्पनी का सिपाही महावीरसिंह लांबा शहर के बाहरी इलाके स्थित पंचायत भवन जकूरा में तैनात था, जहाँ उसने स्वयं को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि सिपाही ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जाँच की जा रही है। पिछले दो वर्षों में सीनियर अधिकारियों समेत दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी आत्महत्या कर चुके हैं तथा इसी अवधि में इतने ही सुरक्षाकर्मी अपने साथी द्वारा मारे जा चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि परिवार में बिखराव, काम का बोझ एवं अन्य कारणों से सुरक्षाकर्मी आमतौर पर आत्महत्या करते हैं।
|