उत्तरप्रदेश के आगरा मंडल के हाथरस जिले में सिकंदरा मऊ के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक के पलट जाने से वहाँ से गुजर रहे 11 काँवड़ियों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।
आगरा के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि सिंकदरा मऊ के पास सिकंदरा-कासगंज सड़क पर स्थित खेमगड़ी मंदिर के पास सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक के वहाँ से गुजर रहे काँवड़ियों पर पलट जाने से आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन ने बुधवार तड़के अस्पताल में दम तोड दिया।
|