मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सलमान, सोहैल व सुनील शेट्टी भी राज के साथ
अभिनेता सलमान व सोहैल खान और सुनील शेट्टी भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर पुलिस प्रतिबंध का विरोध करने वालों में शामिल हो गए हैं।

पुलिस ने राज को सार्वजनिक सभा व प्रेस-कॉन्फ्रेंस करने से प्रतिबंधित कर रखा है। तीन अभिनेताओं ने ठाकरे पर प्रतिबंध के विरोध में उनकी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया है।

एमएनएस के प्रवक्ता शिशिर पारकर ने कहा कि सलमान, सोहैल और उनके पिता सलीम खान ने हमें समर्थन का पत्र भेजा है। अभिनेता नाना पाटेकर व श्रेयस तलपड़े भी राज पर प्रतिबंध का विरोध कर चुके हैं।

मराठी साहित्य, थिएटर और फिल्म जगत की कुछ अन्य हस्तियाँ भी राज ठाकरे के समर्थन में आगे आई हैं। पारकर ने दावा किया कि राज के समर्थन में 10 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं।

इस बीच, मुंबई पुलिस के कारण बताओ नोटिस और पुणे पुलिस के ठाकरे पर प्रतिबंध के कारण एमएनएस की 9 मार्च को दूसरे स्थापना दिवस मनाने का मामला खटाई में पड़ गया है।
और भी
फिर एक भारतीय छात्र की हत्या
रामकृष्ण मिशन मुख्यालय से शव बरामद
हथियार डाल चुके आतंकी की हत्या
शशांक शेखर की रवानगी तय!
राजस्थान में सिमी की दस्तक
अमरिंदर तीसरे सत्र से भी नदारद