मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिर एक भारतीय छात्र की हत्या
यहाँ के एक डॉक्टर अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एमडी इंटरनल मेडिसीन में पोस्ट ग्रेजुएट अध्ययन करने गए थे। रविवार को उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। अमेरिका में पिछले तीन माह में भारतीय छात्रों की हत्या की यह पाँचवीं वारदात है।

करीमनगर जिले के कोरुत्ला निवासी अक्कलदेवी श्रीनिवास (29) पेन्सिलवेनिया के स्करेंटन टाउन में खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। उनके मृत शरीर को देखकर अनुमान लगाया गया कि किसी ने उनकी बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

श्रीनिवास ने हैदराबाद के गाँधी मेडिकल कॉलेज से 1995 में एमबीबीएस किया था। वर्ष 2002 में अमेरिका गए श्रीनिवास ने एमएस पूरा करने के बाद स्क्रान्टन स्टेट यूनिवर्सिटी से वर्ष 2005 में एमडी का अध्ययन पूरा किया।

पिता अमेरिका रवाना : रविवार को अमेरिकी प्रशासन द्वारा दुःखद खबर मिलने के बाद श्रीनिवासन के पिता अंजैया अमेरिका के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक अपराधियों का अभी पता नहीं चल सका है।
और भी
रामकृष्ण मिशन मुख्यालय से शव बरामद
हथियार डाल चुके आतंकी की हत्या
शशांक शेखर की रवानगी तय!
राजस्थान में सिमी की दस्तक
अमरिंदर तीसरे सत्र से भी नदारद
पर्यटन पुरस्कार सिर्फ पड़ाव है-शिवराज