मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हथियार डाल चुके आतंकी की हत्या
जम्मू कश्मीर के किश्तवार जिले में हथियार डाल चुके एक आतंकवादी को बुधवार को लश्कर ए तैयबा के चरमपंथियों ने मार डाला।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियार डाल चुके आतंकवादी का नाम निसार हुसैन है।

हुसैन का लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने अपहरण किया और जंगल में जाकर उसकी हत्या कर दी। हुसैन ने छह माह पूर्व ही हथियार डाले थे।

पुलिस ने आज सुबह ही हुसैन के शव को जंगल से बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि हुसैन की हत्या करने वाले आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।
और भी
शशांक शेखर की रवानगी तय!
राजस्थान में सिमी की दस्तक
अमरिंदर तीसरे सत्र से भी नदारद
पर्यटन पुरस्कार सिर्फ पड़ाव है-शिवराज
बुद्धदेव ने नंदीग्रामवासियों को चेताया
बिना नहाए 474 दिन..!